Daily Horoscope
✕

सोशल: बेटी को रेप से बचाने के लिए 'राष्ट्रीय बेटी'?

Updated: गुरुवार, 1 जून 2017 (12:06 IST)
राजस्थान हाईकोर्ट के एक जज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की सिफारिश कर इससे जुड़े विवादों को और हवा दी है। जस्टिस महेश चंद्र शर्मा जिस दिन रिटायर होने वाले थे उसी दिन उन्होंने यह सिफारिश की।
 
जस्टिस शर्मा की सिफारिश को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म है। आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने इसे लेकर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है। लांबा ने पूछा कि गाय को हत्या से बचाने के लिए राष्ट्रीय पशु घोषित करोगे और बेटी अगर कोख में बच जाए तो उसे बलात्कार से बचाने के लिए क्या करोगे?
 
अलका लांबा के इस ट्वीट का कई लोगों ने समर्थन किया है तो कई लोगों ने उन पर ही हमला भी बोला है। वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडे ने लिखा है, ''माता को जानवर कहोगी तो माता राणी का शाप लगेगा। सुना नहीं इब तो मोर भी ब्रह्मचारी बटुक सै।''
लांबा के ट्वीट पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने उन्हीं की बात को आगे बढ़ाया है। मनीष खंडेलवाल ने लिखा है, ''फिर तो राष्ट्रमाता ही घोषित कर दिया जाना चाहिए।'' ज्ञानचंद गांगुली नाम के एक शख़्स ने अलका के ट्वीट पर टिप्पणी की है, ''तो लड़कियों को राष्ट्रीय बहन घोषित कर दो।''
 
वहीं बिक्रम सिंह नाम के एक व्यक्ति ने इस ट्वीट पर अपनी टिप्पणी में लिखा है, ''ये भाजपा वालों के दिखाने के दांत और हैं और खाने के और हैं। दिखाने के लिए बनते हैं देशभक्त, पर हैं देशद्रोही।

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख