Hanuman Chalisa

अब 5 रुपए में डायबिटीज की दवा...

Updated: सोमवार, 26 अक्टूबर 2015 (13:16 IST)
डायबिटीज के रोगियों के लिए एक अच्‍छी खबर है। वैज्ञानिक रूप से स्‍वीकृत 5 रुपए की गोली से टाइप टू डायबिटीज के रोगियों को लाभ देगी। लखनऊ की काउंसिल ऑफ सां‍इटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) लैब ने इस हर्बल दवा को लॉन्‍च किया है। इसका नाम बीजीआर-34 है।
 
इस दवा को CSIR ने नेशनल बॉटिनिकल रिसर्च इंस्‍टीट्यूट (NBRI) और सेंट्रल इंस्‍टीट्यूट फॉर मेडिसिनल एंड एरोमेटिक प्‍लांट (CIMAP) के सहयोग से वि‍कसित किया है। एनबीआरआई ने लोगों को यह तोहफा अपने 62वें सालाना दिवस पर रविवार को दिया।
 
कार्यक्रम में एमिल फार्मास्युटिकल्स के महाप्रबंधक राकेश भारद्वाज ने बताया कि इस दवा की खास बात यह है कि ये डायबिटीज के साथ मरीज के लीवर और किडनी के फंक्शन को भी बेहतर करेगी। यह टाइप-2 के मरीजों के लिए है जिन्हें जन्म से डायबिटीज नहीं होती है। ये दवाई डायबिटीज की समस्याओं को कम करेगी।
 
सबसे अच्‍छी बात यह है कि इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। टाइप-2 डायबिटीज को नॉन-इंसुलिन डिपेंडेंट डायबिटीज भी कहा जाता है। यह आम प्रकार की डायबिटीज होती है। टाइप-2 डायबिटीज में मरीज के शरीर में या तो इंसुलिन बहुत कम बनता है, या फिर शरीर उसका यूज नहीं कर पाता।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

क्रिस्टोफ़र नोलन की ‘द ओडिसी’ : होमर के महाकाव्य की उदास सिनेमाई पुनर्रचना

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध