sawan somwar

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अयोध्या में लगाई झाड़ू

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (20:13 IST)
Ramlala Pran Pratistha ceremony in Ayodhya: श्रीराम लला की धरती पर स्वच्छता अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश सरकार के सभी अधिकारी तथा पार्टी के जिला से लेकर बूथ तक सभी पदाधिकारी स्वच्छता अभियान में लगातार श्रमदान कर रहे हैं। मौर्य भी गलियों में झाड़ू लगाते नजर आए। स्थानीय लोगों को कपड़े के बैग वितरित कर प्लास्टिक से मुक्ति के लिए भी प्रेरित किया गया। 
 
पिछले 3 दिनों में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश सरकार के सभी अधिकारी तथा पार्टी के जिला से लेकर बूथ तक पदाधिकारियों ने 'जहां जन्मे राम, स्वच्छ अयोध्या धाम' अभियान चला रहे हैं। 
 
25 दिसंबर को स्वच्छता अभियान के तहत लता मंगेशकर चौक तथा श्रीराम मंदिर जन्मभूमि के निकट साफ-सफाई कर कूड़े को निस्तारित किया गया। इसी तरह 26 दिसंबर को राम की पैड़ी तथा सरयू घाटों पर भी सफाई अभियान चलाया गया। सरयू के घाटों पर जाकर श्रद्धालुओं से सरयू मैया को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया गया। 
 
श्रद्धालु भी हो रहे हैं प्रेरित : 27 दिसंबर को अशर्फी चौराहा तथा आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई में सभी ने अपना श्रमदान दिया। इस अभियान के तहत श्रद्धालु नहाने के बाद घाटों को साफ-सुथरा रख रहे हैं, वहीं दर्शन के बाद पुष्प, पॉलिथीन इत्यादि को उचित स्थान पर निस्तारित कर रहे हैं। अयोध्या धाम को स्वच्छ रखने के लिए अयोध्यावासियों ने भी कमर कस ली है। अब वह अपने घर ही नहीं घर के आसपास भी साफ-सफाई कर रहे हैं। 
 
मंत्री से लेकर कार्यकर्ता सब जुटे : इस अभियान में कैबिनेट मंत्री व अयोध्या प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत अभियान शुरू करते हुए खुद हाथों में झाड़ू थामी थी। इसके बाद पूरे देश ने हाथ में झाड़ू थाम लिया। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख