Hanuman Chalisa
✕

रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर, क्या मंदिर में विराजित होगी यह मूर्ति?

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (10:42 IST)
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में आज राम मंदिर के गर्भगृह राम लला की मूर्ति में विराजमान होगी। मूर्ति में प्राण प्रतिष्‍ठा 22 जनवरी को होगी। प्राण-प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों से जारी है। इस बीच राम मंदिर में स्थापित होने वाली रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आ गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या इसी मूर्ति की मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा की जाएगी।
 
विशेष अनुष्ठान के तहत पालकी में विराजित रामलला को मंदिर परिसर में भ्रमण कराया गया। हालांकि यह वह मूर्ति नहीं है, जो गर्भगृह में स्थापित होगी और ना ही इस मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे प्रतीकात्मक मूर्ति बताई जा रही है, जिसका मंदिर परिसर में भ्रमण करवाया गया है।
 
भगवान राम की असल मूर्ति, जो गर्भगृह में स्थापित होगी, उसे राम मंदिर परिसर में लाया जा चुका है। इस मूर्ति को कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है।
 
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा से पहले मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मुख्य पूजा से पहले जो आधिकारिक पूजा-पद्धति है, उसके मुताबिक भगवान राम के विग्रह को मंदिर परिसर में ले जाया गया।
 
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अर्चक की भूमिका निभाने जा रहे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने कहा कि राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इसके लिए वे कठिन तप कर रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख