suvichar
✕

अगर निर्मोही अखाड़े ने फैसले को चुनौती दी तो होगा सामाजिक बहिष्कार-पंडित अमरनाथ

Updated: बुधवार, 13 नवंबर 2019 (20:32 IST)
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद मंदिर निर्माण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। अयोध्या सद्भावना समन्वय समिति के अध्यक्ष पंडित अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक पत्र लिखा है और पत्र में आग्रह किया है कि वह अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का शिलान्यास करें और मस्जिद की आधारशिला भी रखें।
 
उन्होंने यह भी कहा है कि अगर निर्मोही अखाड़ा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
 
पंडित अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि उन्होने प्रधानमंत्री से निवेदन किया गया है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार, मुस्लिम समुदाय को दी जाने वाली जमीन पर जो मस्जिद बनाई जाए उसकी आधारशिला भी मोदी जी ही रखें। मुसलमान भगवान राम को 'इमाम-ए-हिंद' कहते हैं इसलिए मस्जिद का नाम भी इसी पर रखा जाना चाहिए।
 
उन्होंने बताया कि मुसलमानों भाइयों को जो 5 एकड़ जमीन दी जाएगी। उनका सुझाव है कि उसमें 'स्कूल ऑफ पीस' का भी निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगर निर्मोही अखाड़ा अयोध्या मामले को चुनौती देने की कोशिश करता है।तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया हैऔर इससे अच्छा फैसला हो ही नहीं सकता है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

सर्दियों से पहले सीमा पर घुसपैठ की चुनौती, सुरक्षा ग्रिड अलर्ट, 2 घुसपैठिए ढेर

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों के मरने की खबर, कई अन्य घायल

अगला लेख