Hanuman Chalisa

पीएम मोदी ने तोड़ा 11 दिनों का उपवास, गोविंददेव गिरि महाराज ने दी राजर्षि की उपाधि

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2024 (14:33 IST)
अयोध्या में आज 500 साल का इंतजार खत्म हो गया। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं। शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच रामलला अपने भव्य गर्भगृह में विराजमान हुए। पीएम मोदी ने शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद अयोध्या जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी। इसके बाद राम मंदिर परिसर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

इस मौके पर राम मंदिर में मंच पर मौजूद गोविंददेव गिरी जी महाराज ने कहा कि यह मंदिर में केवल एक मूर्ति की प्रतिष्ठा नहीं है। यह पूरे हिंदू समाज की आस्‍था की प्रतिष्‍ठा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो सकी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अपने को सिद्ध करने के लिए पूरी नियमावली का पालन किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को राजर्षि की उपाधि दी।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान संतों की ओर से उन्हें उपहार के तौर पर अंगूठी दी गई। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के दौरान पीएम मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने रामलला को चांदी का छत्र समर्पित किया।

गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच पीएम मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद थीं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही राम मंदिर का विधिवत उद्घाटन हो गया और भक्तों के लिए यह नया भव्य मंदिर खुल गया। राम मंदिर समारोह की अध्यक्षता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, जो अपने 11 दिवसीय अनुष्ठान में आज पूरी तरह से उपवास कर रहे थे।
Edited By : Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख