Daily Horoscope
✕

सीएम कमलनाथ ने कहा, अयोध्या फैसले का हम सभी मिलकर करें सम्मान

Updated: शनिवार, 9 नवंबर 2019 (13:17 IST)
भोपाल। अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सभी को मिलकर फैसले का सम्मान करना चाहिए और किसी प्रकार के उत्साह, जश्न या विरोध का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।
ALSO READ: Ayodhya Verdict live : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ, रामलला को मिली विवादित जमीन
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला आने के बाद ट्वीट किया कि अयोध्या मामले पर फैसला आ चुका है। एक बार फिर मैं आपसे अपील करता हूं कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का हम सभी मिल-जुलकर सम्मान एवं आदर करें। किसी प्रकार के उत्साह, जश्न और विरोध का हिस्सा न बनें। अफवाहों से सावधान एवं सजग रहें। किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं।
 
उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, संयम, अमन-चैन, शांति, सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। सरकार प्रदेश के हर नागरिक के साथ खड़ी है। कानून व्यवस्था एवं अमन-चैन से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
ALSO READ: अयोध्या विवाद मामले में फ़ैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के 5 जज कौन हैं?
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। यह प्रदेश हमारा है, हम सभी का है। कुछ भी हो, यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमारा प्रेम, हमारी मोहब्बत, हमारा भाईचारा, हमारा आपसी सौहार्द समाप्त नहीं हो। आज अमन एवं मोहब्बत के पैगाम को सभी तक फैलाने और नफरत एवं वैमनस्य को परास्त करने की आवश्यकता है।

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख