biodatamaker

फैसला कुछ भी आए, नहीं बिगड़ने देंगे अयोध्या का माहौल

Updated: शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (19:57 IST)
अयोध्या के ही नहीं देश के सबसे संवेदनशील मुद्दे राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में खत्म हो चुकी है। अब आम से लेकर खास सभी को इंतजार है तो फैसले का। सबके मन में यही जिज्ञासा है कि आखिर फैसला क्या आएगा?
 
हालांकि फैसले को लेकर शासन-प्रशासन जरूर चिंतित है, जिसके चलते अयोध्या में पहले से ही निषेधाज्ञा यानी धारा 144 लगा दी गई है। इस बीच, अयोध्या में किसी भी तरह से कानून व्यवस्था बिगड़ने न पाए इसके लिए जिलाधिकारी ने जिले के सभी सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में अयोध्या की शांति व्यवस्था बरकरार रखने की अपील की गई साथ ही जनपद में किसी भी अनियंत्रित स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाया गया है, किन्तु अयोध्या के हिन्दू व मुस्लिम समुदायों में आपस का सांप्रदायिक सौहार्द बरकरार है।
 
जिलाधिकारी की बैठक का हिस्सा रहे भाजपा नेता विश्वप्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी ने सभी संगठनों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि अयोध्या की कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या कि जो गंगा-जमुनी तहजीब है, उस पर आंच नहीं आ सकती, वह बरकरार रहेगी फैसला चाहे जो भी आए। 
वहीं मुस्लिम समुदायों का भी यही कहना है कि अयोध्या में न कभी स्थिति खराब हुई थी और न खराब हो पाएगी। हम सभी पहले हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तान की सबसे बड़ी अदालत का फैसल आने वाला है। फैसला हमारे पक्ष में आए या विरोध में हम उसे मानेंगे,  लेकिन अयोध्या के अमन-चैन को नहीं बिगड़ने देंगे।

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख