suvichar

अयोध्या फैसले से पहले CM योगी ने मंत्रियों को दी हिदायत, विवादित बयान देने से बचें

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2019 (11:53 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में इस समय अयोध्या मुद्दे को लेकर फैसले का इंतजार बड़े ही जोर-शोर से सभी को है तो वहीं अयोध्या के फैसले के आने के चलते पूरे प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जहां सभी जिले के जिलाधिकारी अपने-अपने जिले में शांति कमेटी का गठन करवा रहे हैं, वहीं सभी धर्मों के लोगों के साथ बैठकर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
 
ALSO READ: अयोध्या पर फैसले से पहले संघ और भाजपा की बैठक में बना खास प्लान
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे में कैबिनेट की बैठक के दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने से पहले व आने के बाद किसी भी प्रकार के विवादित बयान न देने के निर्देश देते कहा है कि जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके, फैसले से जुड़े किसी भी मामले पर कोई भी टिप्पणी न करें तो ही ठीक रहेगा। उत्तरप्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए प्रभावी समन्वय के लिए काम करना होगा और इसमें आप सभी मंत्रियों को सहयोग करना होगा।
 
ALSO READ: अयोध्या फैसले से पहले अलर्ट पर MP पुलिस, अफसरों और पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राम मंदिर पर कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, उसका पूरा प्रदेश सम्मान करेगा। ऐसे में कोई भी मंत्री अनावश्यक बयानबाजी न करे। विपक्ष अगर सरकार पर कोई भी आरोप लगाता है तो उसको उसका जवाब दिया जाएगा लेकिन तार्किक ढंग से। और जवाब देने के लिए जिसे इस विषय के बारे में बेहतर जानकारी होगी, वही जवाब देगा और बहस विमर्श करेगा।
 
उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी मंत्री अपने निर्धारित जिलों में थानों की शांति समिति की बैठक में अमन का संदेश देते रहें। मुख्यमंत्री ने बगैर नाम लिए उन मंत्रियों पर निशाना साधा, जो बयानबाजी में सरकार की समय-समय पर किरकिरी कराते रहे हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

20 जुलाई को कहां थे भागवत? RSS के Gen-Z संवाद पर CJP प्रमुख दीपके का हमला, बोले- अब बहुत देर हो गई!

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, झारखंड सरकार देगी 3 करोड़ रुपए की मदद

कई राज्यों में आफत की बारिश और बाढ़ का अलर्ट, जानें आपके राज्य का हाल

राहुल गांधी ने अपनी डॉग नूरी के साथ शेयर किया वीडियो, कहा, मां देखेगीं तो नाराज होंगी, लेकिन मैनेज कर लेंगे

सावन में जरूर करें चमोली के प्राचीन श्री गोपीनाथ मंदिर के दर्शन, CM धामी की श्रद्धालुओं से अपील

अगला लेख