suvichar

Ayodhya rammandir Live Updates: अयोध्या राम मंदिर भूमिपूजन

Published: मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (18:57 IST)
अयोध्या। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भव्य राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इस आयोजन के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। भूमिपूजन से पहले से ही धार्मिक पूजा-पाठ शुरू हो गए हैं। भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किए गए अतिथियों में कई पहुंच गए हैं और कई पहुंचने वाले हैं। अयोध्या में भव्य आयोजन से जुड़ा हर अपडेट-


06:34 PM, 4th Aug
-विवादित बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत हम रामनामी दुपट्टा व रामचरित मानस भेंट करके करेंगे।

06:29 PM, 4th Aug
-अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन का समय ज्यों-ज्यों पास आ रहा है त्यों-त्यों मंदिर आंदोलन में कारसेवा करने वाले रामभक्तों के बीच उनके अकल्पनीय सपने के साकार होने को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है।

06:22 PM, 4th Aug
-आस्था और उत्साह में सराबोर रामभक्तों का सदियों पुराना सपना बुधवार को साकार होने जा रहा है जब शंखनाद और घंटा घड़ियाल की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पौराणिक नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे।

04:05 PM, 4th Aug


04:04 PM, 4th Aug


04:04 PM, 4th Aug


04:03 PM, 4th Aug
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर विश्व में भारतीय स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण होगा। जन्मभूमि मन्दिर के प्रस्तावित मॉडल के कुछ चित्र। Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra ने जारी किए फोटो।

01:59 PM, 4th Aug
अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर आज से सभी मंदिरों-मठों में कीर्तन रामायण का पाठ पूजा-अनुष्ठान आदि विधिवत प्रारंभ हो गए हैं। मध्यप्रदेश में पांच अगस्त तक के लॉकडाउन में चित्रकूट के सभी मंदिरो के पट बंद थे जिन्हें आज से खोल दिया गया है। चित्रकूट के संत समाज एवं जनमानस में व्यापक हर्षोल्लास व्याप्त है।

01:59 PM, 4th Aug
अयोध्या में आज रामार्चा पूजा हुई। पूजा सुबह 9 बजे शुरू हुई और पांच घंटे चली। 6 पुजारियों ने यह पूजा कराई। वैदिक मान्यता है कि इस महायज्ञ को करने से मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर जन्म-मृत्यु के फेर से मुक्त हो जाता है। रामार्चा पूजा में भगवान श्री राम के चार अवतारों की पूजा होती है। मान्यता है कि सभी धार्मिक अनुष्ठानों में रामार्चा पूजा श्रेष्ठ मानी जाती है। रामार्चा पूजा में चावल, कुमकुम, दीपक, तेल, बाती, फूल, अष्टगंध वेदी पर रखे जाते हैं।

01:53 PM, 4th Aug
अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के शिलान्यास की खुशी श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी दिखाई दे रही है और 5 अगस्त को कृष्ण जन्मस्थान पर स्थित भगवान केशवदेव भगवान राम के रूप में ही दर्शन देंगे क्योंकि कान्हा के गांव में भी उस प्रकार के उल्लास का माहौल है जैसा कि अयोध्या में नजर आ रहा है। 

01:49 PM, 4th Aug
अनुसूचित जातियों को किया जा रहा है वंचित
अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास से ऐन पहले भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल-एस के विधायक चौधरी अमर सिंह ने इस कार्यक्रम से पिछड़े तथा अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों को वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि भगवान राम सिर्फ भाजपा के ही हैं।

12:28 PM, 4th Aug
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमे  हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।

12:23 PM, 4th Aug
अयोध्या में 5 अगस्त होने वाले राममंदिर के भूमिपूजन से पहले शहर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
अयोध्या भूमि पूजन, श्रीराम मंदिर की नींव में क्या-क्या स्थापित करेंगे नरेन्द्र मोदी...
 
 

12:21 PM, 4th Aug
अयोध्या में कल होने वाले राममंदिर के भूमिपूजन से पहले रामजन्मभूमि स्थल पर रामार्चा पूजा शुरू हुई। इस पूजा में सभी प्रधान देवी और देवताओं की पूजा होती है।

12:18 PM, 4th Aug

12:16 PM, 4th Aug
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा आस्था में राजनीति नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा मेरे लिए आस्था राजनीति का विषय नहीं है। शंकराचार्यजी ने कहा है मुहूर्त शुभ नहीं है। 
 

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

अगला लेख