sundarkand

अयोध्या के घर-घर में लहरा रहा है भगवा ध्वज

Updated: बुधवार, 5 अगस्त 2020 (10:03 IST)
अयोध्या। करीब पांच सदियों के लंबे इंतजार के बाद देश दुनिया के करोड़ों रामभक्तों का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है। इस बीच, राम नगरी अयोध्या पूरी सज-धज के साथ तैयार है और पूरा नगर भगवा ध्वजों से पट गया है। 
 
भक्ति और उल्लास से सराबोर अयोध्या में उत्सव का माहौल है। शुभ के प्रतीक पीले रंग में रंगी अयोध्या के हर मकान की छत पर भगवा लहरा रहा है। फूलों की भीनी-भीनी खुशबू वातावरण में भक्ति की मिठास घोल रही है।
 
अयोध्या में सुबह तेज बारिश हुई है और सुबह नौ बजे तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन इंद्रदेव भगवान राम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए खुद को मर्यादा में रखा है, जिसके चलते यहां सूर्यदेव के दर्शन सुलभ हो चुके हैं।
 
नगर मे सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम सम्पन्न होने तक बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। नगर के मंदिरों में अखंड पाठ चल रहा है। हर एक को बस रामलला के भव्य मंदिर के भूमि पूजन का इंतजार है।
 
प्रतिकूल मौसम से पार पाने के लिए जिला प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए हैं। वर्षा से बचने के लिए समूचे कार्यक्रम स्थल को वाटर प्रूफ टेंट से ढका गया है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की जोरदार तैयारियों के बीच यहां पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के भी उपाय किए गए हैं। 
 
भूमि पूजन कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए देश भर के धर्माचार्यों के साथ कर्मकांडी विद्वान यहां मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काशी विद्वत परिषद के तीन सदस्य पूजा में बैठेंगे। 12 बजकर 40 मिनट 8 सेकंड पर अभिजीत मुहुर्त में मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी।
 
पूजन के मंच पर मोदी के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महंत नृत्य गोपालदास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रहेंगे। तमाम विचार विमर्शों के बाद ग्रह, नक्षत्रों के हिसाब से भूमि पूजन के लिए समय दिन में 12:44:8 से 12:44:40 बजे के बीच तय किया गया है। यह 32 सेकंड ही महत्वपूर्ण हैं, जब प्रधानमंत्री इस अहम क्षण में राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे।

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

अगला लेख