sundarkand

अयोध्या सील, बाहरी लोगों को निकाला, दुकानों पर भीड़

Updated: शनिवार, 9 नवंबर 2019 (09:59 IST)
अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर शनिवार को आने वाले बहुप्रतीक्षित फैसले के मद्देनजर अयोध्या को सील कर दिया गया है। 14 कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए आए लोगों को बाहर कर दिया गया है।
 
अयोध्या को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। गली-कूचों से मुख्‍य मार्गों तक सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी दिखाई दे रहे हैं।
 
दुकानों पर उमड़ी भीड़ : हालांकि ऐसी कोई आशंका नहीं है, लेकिन लोगों ने दैनिक उपयोग का सामान इकट्‍ठा करना शुरू कर दिया है। अयोध्या की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने सामान के दाम बढ़ा दिए हैं। 
 
हालांकि वेबदुनिया से बातचीत करते हुए एडीजी (अभियोजन) उत्तर प्रदेश पुलिस आशुतोष पांडे ने कहा कि भक्त श्री रामलला के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं हैं। सभी बाजार खुले हैं, स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर तक पैदल जाने की छूट है और तलाशी अभियान चल रहा है।

आशुतोष पांडे ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस को मिलाकर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। कहीं भी किसी भी तरह की कोई भी घटना नहीं हो पाएगी। अयोध्या में पूरी तरह शांति है। उन्होंने अपील भी की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

अगला लेख