sawan somwar

अखाड़ा परिषद ने राम मंदिर ट्रस्ट में CM योगी को भी लेने की मांग की

Updated: बुधवार, 13 नवंबर 2019 (14:52 IST)
प्रयागराज। साधु-संतों की जानी-मानी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि ने राम मंदिर के बनने वाले ट्रस्ट में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को शामिल करने की मांग की है।
ALSO READ: केंद्र सरकार ने शुरू की अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया
महंत ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय के दशकों पुराने मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान करना स्वागतयोग्य है। न्यायालय ने 3 महीने के अंदर केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण प्रक्रिया के लिए कमेटी गठित करने का आदेश दिया है।
 
परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में गोरक्ष पीठ के महंत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को सूबे के मुख्यमंत्री के अधिकार से नहीं, अपितु गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर की हैसियत से मंदिर ट्रस्ट में शामिल किया जाना चाहिए।
ALSO READ: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भव्य आयोजन में बदलेगी भाजपा, PM मोदी कर सकते हैं शिलान्यास
राम मंदिर ट्रस्ट में सनातन धर्म के अलावा किसी दूसरे धर्मावलंबी को सदस्य बनाए जाने पर ऐतराज करते हुए गिरि ने कहा कि सैकड़ों वर्षों से अधिक लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का पटाक्षेप हुआ है। ट्रस्ट में किसी मुस्लिम या दूसरे धर्म के लोगों को शामिल करना भविष्य में किसी प्रकार के विवाद को जन्म दे सकता है। परिषद ऐसे किसी भी कदम का पुरजोर विरोध करेगा।

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख