Hanuman Chalisa

अलर्ट पर Ayodhya, आतंकी साजिश से भी इंकार नहीं

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (22:48 IST)
अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले पर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया की नजरें लगी हुई हैं।
 
ALSO READ: अयोध्या पर फैसले से पहले अधिकारियों ने ‘विजय’ या ‘शोक’ जुलूस पर रोक लगाई
 
ऐसे में केंद्र से लेकर उत्तरप्रदेश की सरकार द्वारा ठोस रणनीति बनाते हुए जबरदस्त सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है, जिसे भेदना लगभग असंभव है। यूपी के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 
 
प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) पीवी रामाशास्त्री ने अयोध्या दौरा कर दिशा-निर्देश दिए एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।
 
अयोध्या रेड झोन पर सबसे जबरदस्त सुरक्षा होगी। यहां पर अस्थाई बाड़ बनाने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही यलो जोन की सुरक्षा व्यवस्था को रेड झोन जैसा बनाया जाएगा।
 
भीड़ नियंत्रण तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए बैरिकेट्‍स बनाए जा रहे हैं। यह कवायद कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान ही शुरू कर दी जाएगी और मेले के बाद इसे और सख्त किया जाएगा।
 
आला अधिकारियों की ओर से बताया गया कि जनपद पुलिस तथा प्रशासन की ओर से डिमांड की गई पुलिस फोर्स शासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है।
 
साधन संसाधनों की खरीद तथा उपलब्धता के लिए पहले से निर्देश जारी किए जा चुके हैं। किसी जनपद या क्षेत्र को अतिरिक्त व्यवस्था की जरूरत होगी तो वह भी उपलब्ध कराई जाएगी।
 
इसके साथ ही अग्निशमन दस्ते के साथ ही बम खोजी व निरोधी दस्ते, डॉग स्क्वाड, घुड़सवार दस्ता, फॉरेंसिक लैब के विद विशेषज्ञों की टीम, स्पॉटर दस्ता, एंटी सेबोटाज चेक टीम तथा अन्य सुरक्षा तथा खुफिया एजेंसियों को सक्रिय किया गया है। 
 
डरने की जरूरत नहीं : रामा शास्त्री ने कहा कि अयोध्या विवाद के संभावित फैसले तथा पर्व त्योहार को लेकर अपग्रेड सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है।
 
अफवाह फैलाने तथा कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर अयोध्या संवेदनशील रही है और यहां साल के हर दिन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम रहता है।
 
अयोध्या झोन के आईजी डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि अयोध्या पहले से ही हाईअलर्ट पर रही है और आतंकी घटनाएं होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं लगाई गई है, लेकिन उन पर निगाह रखी जा रही है। कुछ गलत होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया की जिले में धारा 144 पहले से ही लगी हुई है। किसी भी प्रकार के विजय जलूस बिना अनुमति के नहीं निकले जा सकते। सभी जगह फोर्स लगा दी गई है ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
 
सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले, कार्तिक मेले व अन्य त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी अनुज झा ने भी निर्देश जारी किए हैं।
 
निर्देश के मुताबिक अस्त्र-शस्त्रों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी, घरों की छतों पर खाली बोतल-पत्थर आदि जमा नहीं किए जा सकेंगे।
 
बिना अनुमति राजनीतिक दलों रैली, नुक्कड़ सभा, जुलूस, पुतला दहन, ऐसे कार्यक्रम जिनसे धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका हो, पूरी तरह रोक रहेगी। अयोध्या क्षेत्र में ड्रोन कैमरों पर भी रोक लगाई गई है।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख