suvichar

अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, जानिए क्या होगा खास?

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2024 (11:04 IST)
Ayodhya ram mandir news : देश भर में अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग अपने आराध्य के दर्शन के लिए अयोध्या आएंगे। लोगों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए रेलवे ने देशभर से अयोध्या के लिए 200 से ज्यादा आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
 
ज्यादा से ज्यादा लोग अयोध्या में राम मंदिर आ सके इसके लिए रेलवे ने स्पेशल प्लान तैयार किया है। पूरे देश से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों को हिंदू संगठन अपने लोगों के लिए बुक करा सकेंगे। इससे अयोध्या आने-जाने में लोगों को सुविधा मिलेगी। स्पेशल ट्रेन के हर कोच पर अयोध्या और वहां के मंदिर की तस्वीर को उकेरा जाएगा।
 
टिकट सीधे आईआरसीटीसी द्वारा ही जारी किए जाएंगे। यात्रियों के विवरण के साथ उनके किसी रिश्तेदार के आपातकालीन संपर्क नंबर की भी जानकारी देनी है।
 
आस्था स्पेशल ट्रेन जिस रेलवे जोनल से गुजरेंगी, उसकी मॉनि‍टरिंग नजदीक के जोनल रेलवे के अधिकारी करेंगे। रेलवे बोर्ड ने रेलवे के सभी जोनल कार्यालयों को इस बारे में सूचित कर दिया है।
 
इन ट्रेनों में एसी कोच के साथ स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। ट्रेनों में शुद्ध शाकाहारी खाना ही मिलेगा।
 
वैसे तो स्पेशल ट्रेनों का किराया अधिक होता है, लेकिन रेलवे इन ट्रेनों के किराये को कम कर यात्रियों को ज्यादा सुविधा देने के कार्य में जुटा है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

Weather Update : बरेली में एक दिन में बरसा 381.1 मिमी पानी, 22 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

अगला लेख