biodatamaker
✕

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुजरात से अयोध्या जाएंगे 5 करोड़ दीए

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2024 (17:59 IST)
5 crore lamps will go from Gujarat to Ayodhya : आखिरकार राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तारीख नजदीक आ गई है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गुजरात समेत पूरा देश राममय हो गया है। अहमदाबाद से अयोध्या तक अजयबाण, प्रसादी, विशाल नगर, ध्वजदंड और अब दीए भी जाएंगे।

गुजरात के कुम्हार परिवारों को 5 करोड़ दीयों का ऑर्डर मिला है। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव राज्य के कुम्हार परिवारों के लिए व्यवसाय लेकर आया है। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में दिवाली के दीयों की खरीदारी शुरू हो गई है। सूरत, मुंबई, अहमदाबाद शहर में दीयों के सबसे ज्यादा ऑर्डर मिले हैं।

दीयों के साथ मिट्टी की प्लेट के भी ऑर्डर किए गए हैं। रंगोली और आरती करने के लिए मिट्टी की प्लेट का ऑर्डर मिला है। इसके साथ ही मिट्टी के राम दरबार के भी कई ऑर्डर मिले हैं। राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए गुजरात के कुम्हार परिवारों को लगभग पांच करोड़ दीयों का ऑर्डर मिला है।

कुम्हार परिवारों को 1 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय लाभ होगा। 22 जनवरी को कुम्हार परिवार साल की दूसरी दीपावली मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से 22 जनवरी को राम ज्योत जलाने की अपील की है। 22 जनवरी को मंदिरों और धार्मिक संस्थानों में दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर दिवाली मनाई जाएगी।

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख