ramcharitmanas
✕

अयोध्या के लिए आगरा से पैदल चल पड़े 2 दोस्त, एक हिंदू दूसरा मुस्लिम

हाथों में भगवा ध्वज, पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2024 (07:34 IST)
Ayodhya ram mandir news : सामाजिक सौहार्द्र की मिशाल पेश करते हुए 2 दोस्त यहां से अयोध्या के लिए पैदल रवाना हुये हैं । दोनों दोस्तों में एक एक हिंदू है और दूसरा मुसलमान। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक उनकी अयोध्या पहुंचने की योजना है।
 
ताजनगरी आगरा के उस्मान अली (30) और प्रिंस शर्मा सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते अयोध्या के लिए पैदल निकल पड़े हैं और इन दोनों दोस्तों को लोग दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं।
 
उस्मान और प्रिंस का कहना है कि इस समय पूरा देश राममय हो रहा है। दोनों ने कहा कि केवल हिन्दुओं में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह नहीं है, बल्कि मुस्लिम भी इससे खुश हैं।
 
राम नाम के सहारे उस्मान और प्रिंस 480 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे और इसके बाद भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। दोनों दोस्तों के हाथों में भगवा ध्वज और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर है।
 
लोगों के पूछने पर उस्मान अली ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं। मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है। लेकिन श्रीराम की पूजा के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं। इंसान का दिल साफ होना जरूरी है। राम जी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट पर PM मोदी ने जताई खुशी

नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का बड़ा कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देशभर में मिला दूसरा स्थान

Weather Today : देश के 20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की प्रदर्शन के दौरान खरीदारी की अपील, INDIA Bloc Rally में क्यों शामिल नहीं हो रही CJP, दीपके ने बताया कारण

Panchkula School : तीसरी क्लास का बच्चा बना 'हैवान', पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची को लात-घूंसे बरसाने के बाद मारी ईंटें, CCTV में कैद घटना कैद हुई खौफनाक घटना

अगला लेख