dipawali
✕

हुंडई की एलेंट्रा लांच

Written By WD
Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2012 (19:02 IST)
FILE
देश की दूसरी प्रमुख कार कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने नई सेडान एलेंट्रा पेश की। इस मॉडल की शुरुआती कीमत 12.5 से 15.8 लाख रुपए के बीच है। कंपनी का इरादा एलेंट्रा के जरिए घरेलू एक्जिक्यूटिव कार बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने का है।

हुंडई ने अपने चेन्नई संयंत्र में डीजल इंजन विनिर्माण कारखाना लगाने की जो योजना बनाई थी, उसे फिलहाल टाल दिया है। कंपनी का कहना है कि डीजल और पेट्रोल के दाम तय करने में सरकार की नीति में स्पष्टता न होने की वजह से उसने फिलहाल परियोजना को कुछ समय के लिए रोक दिया है।

हुंडई मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीएस सियो ने संवाददाताओं से कहा, नई एलेंट्रा को अमेरिका में 2011 में पेश किया गया था। वैश्विक स्तर पर इस मॉडल को काफी पसंद किया गया है। हमारा विश्वास है कि भारत में भी यह मॉडल काफी सफल साबित होगा। नई एलेंट्रा पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में उपलब्ध है।

कंपनी सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल वेरिएंट का दाम 12.51 से 14.74 लाख रुपए है जबकि डीजल 12.91 से 15.85 लाख रुपए में उपलब्ध है।
Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jaguar Defender 110 हुई भारी सस्ती, ₹34 लाख तक घटी कीमत, क्या है कीमत में गिरावट का कारण, फीचर्स भी जानिए

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स