Daily Horoscope
✕

लोटस इलान कन्सेप्ट

Written By ND
Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2011 (18:21 IST)
ND
लोटस इलान स्पोर्ट्स कार है, जो उच्च क्षमता वाली स्पोर्ट्स कार की श्रेणी में आती है। कंपनी ने कार में कुछ ऐसे प्रयोग भी किए हैं, जिसके कारण कार को सामान्य रूप से भी चलाया जा सकता है। इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि कोई तेज धावक दौड़ लगाने के लिए तैयार है। कार की बॉडी भी इतनी खूबसूरत है कि देखते ही बनती है।

कार बनाने वाली कंपनी ने स्पोर्ट्‌स कार में ही हायब्रिड का विकल्प भी रखा है। साथ ही इसमें दो लोगों के अलावा चार लोगों के बैठने वाला विकल्प भी मौजूद है। लोटस इलान का वजन भी मात्र 1295 किलोग्राम रखा गया है। इस कारण इसकी गति काफी तेज है।

कंपनी के अनुसार कार को वे 2013 के मध्य में बाजार में उतारेंगे। इस कार को बनाते समय इस बात का खासा ध्यान रखा गया है कि यह केवल स्पोर्ट्स कार के रूप में न लोकप्रिय हो, बल्कि इसे लोग अपने परिवार के साथ भी प्रयोग कर सके। कंपनी ने कार के बारे में थोड़ी-बहुत ही जानकारी दी है और 2013 की गर्मियों तक इसकी बुकिंग ली जाएगी और इसके तत्काल बाद कार का प्रॉडक्शन आरंभ हो जाएगा।

इंजन : इसमें 4.0 लीटर वी6 प्रेशर चार्ज्ड इंजन लगा है। पेट्रोल के अलावा हायब्रिड का विकल्प भी है। केईआरएस हायब्रिड टेक्नॉलॉजी का प्रयोग किया गया है।

ट्रांसमिशन : 7 स्पीड़ डीसीटी
टॉप स्पीड : 310 किमी प्रतिघंटा
0-100 किमी/प्रति घंटाः 3.5 सेकंड
( नईदुनिया)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका