Daily Horoscope
✕

रोल्स रॉयस फेंटम 2010

Written By ND
Updated: गुरुवार, 8 जुलाई 2010 (17:42 IST)
ND
रोल्स रॉयस कार कंपनी अपने आप में वैभव व स्टेटस सिंबल का प्रतीक है। इस कंपनी की कार होना यानी आपकी गिनती देश के चुनिंदा अमीरों में होती है। अमेरिका सहित योरप के कई देशों के अमीरों के पास रोल्स रॉयस के नए मॉडल्स देखे जा सकते हैं। वैसे भारत में भी रोल्स रॉयस के खरीदार हैं, पर वे दिल्ली व मुंबई तक ही सीमित हैं। रोल्स रॉयस फेंटम मॉडल बाजार में काफी पहले से मौजूद है। कंपनी ने अपने फैंटम मॉडल में वर्ष 2010 में कुछ नए सुधार किए हैं।

इंजिन :
12 सिलेंडर व 48 वॉल्व का वी2 इंजिन लगाया गया है। इसमें डायरेक्ट इंजेक्शन है। इंजिन 6749 सीसी का है।

ट्रांसमिशन :
इसमें जेडएफ 6 एचपी 32 ट्रांसमिशन सिस्टम लगाया गया है। जर्मनी की कंपनी द्वारा बनाई गई यह पहली सिक्स स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन प्रणाली है। इसमें प्लेनेटरी गियरसेट लगाया गया है, जिससे यह काफी स्मूथ बन पड़ी है।

टॉप स्पीड :
240 किमी प्रतिघंटा व 0-60 एमपीएच 5.7 सेकंड में

* शहरी क्षेत्र में 100 किमी चलाने में इसमें 23.2 लीटर ईंधन खर्च होता है।

* कीमत : 3,80,000 डॉलर से 4,43,000 डॉलर।

क्यों खास है रोल्स रॉयस :
* कंपनी के बीस्पोक कार्यक्रम के तहत जो भी यह कार खरीदता है उसकी पसंद के अनुरूप गाड़ी के इंटीरियर को बनाया जाता है।

* गाड़ी पर जो पेंट होता है वह भी गाड़ी मालिक की मर्जी अनुसार होता है और इसे पेंट करने वाले कलाकार तीन घंटे में कुछ इंच पेंट कर पाते हैं, क्योंकि इसमें कलर भी काफी महँगा होता है। इसे पेंट करने वाले भी ख्याति प्राप्त कलाकार होते हैं।

* कार के इंटीरियर में लगने वाला लेदर काफी उच्च गुणवत्ता वाला होता है तथा इसे हाथों से सिला जाता है। प्रत्येक कार में 55 मीटर लेदर का प्रयोग होता है और एक कार के लेदर को हाथ से सिलने में दो सप्ताह लगते हैं।

* कार में लगने वाले वीनर को उच्च गुणवत्ता की लकड़ी से बनाया जाता है। कार में 35 जगहों पर लकड़ी का इस्तेमाल होता है। इसकी खासियत यह होती है कि प्रत्येक कार के लिए एक ही पेड़ से लकड़ी लाई जाती है ताकि संपूर्ण कार का इंटीरियर एक जैसा लगे।

* कार में रन फ्लैट टायर लगे होते हैं। अगर तेज गति में गाड़ी पंक्चर होती है तब भी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ता नहीं है। इसके अलावा पंक्चर की स्थिति में भी गाड़ी 160 किमी से ज्यादा चल सकती है।

* 12 इंच की स्क्रीन लगाई जाती है जिसमें टीवी या डीवीडी देख सकते हैं। हेडफोन सॉकेट भी इस तरह से लगाया गया है कि कार में बैठने वाले प्रत्येक व्यक्ति अलग-अलग मनोरंजन का आनंद ले सकें।

* फेंटम में आप जो भी ड्रिंक्स लेना चाहें वह ले सकते हैं क्योंकि कार में कूल बॉक्स की व्यवस्था होती हैं जिसमें आप काँच के ग्लास व जो भी ड्रिंक्स हैं वह रख सकते हैं।
( नईदुनिया)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका