Hanuman Chalisa
✕

मारुति की नई वैगन-आर

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 24 अप्रैल 2010 (16:05 IST)
PR
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने भारत-4 मानक वाले ‘के’ श्रृंखला के इंजन से लैस अपनी छोटी कार वैगन-आर का एक नया संस्करण पेश किया जिसका आमंत्रण मूल्य 3.28 लाख रुपए से 3.81 लाख रुपए रखा गया है।

पहले से आकर्षक दिखने वाली नई वैगन-आर का इंजन मौजूदा मॉडल से हल्का होगा पर कंपनी का दावा है कि पहले से बेहतर औसत देगी।

जापान में इस्तेमाल किए जा रहे नवीनतम ढाँचे पर तैयार की गई नई वैगन-आर में भार त-4 प्रदूषण नियंत्रण मानक वाला 998 सीसी का इंजन है। यह कार 18.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। यह इंजन 'के' श्रृंखला का है।

1999 में भारत में उतारी गई वैगन-आर की 8.8 लाख कारें बिक चुकी हैं और कंपनी पुरानी श्रृंखला की कार का उत्पादन धीरे-धीरे बंद कर देगी।

ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी अपने उत्पादों को अपग्रेड कर रही है और इसी श्रृंखला में नई वैगन-आर पेश की गई है।

उल्लेखनीय है कि मारुति सुजुकी की वैगन आर, आल्टो के बाद दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार है। कंपनी की नई वैगन-आर तीन वैरिएंट, एलएक्स, एलएक्सआई और वीएक्सआई में सात रंगों में उपलब्ध है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका