Ford Figo | फोर्ड की छोटी कार ''फिगो''
ND
भारत में फिगो 1.2 लीटर के पेट्रोल तथा 1.4 लीटर के डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होगी। फिगो के एंट्री (पेट्रोल) माडल का दाम 3.50 लाख रुपए के करीब होगा, जबकि इसके डीजल संस्करण का दाम 4.48 लाख रुपए होगा।
फोर्ड का दावा है कि फिगो का पेट्रोल मॉडल एक लीटर में 15.6 किलोमीटर चल सकेगा, जबकि डीजल मॉडल का माइलेज एक लीटर में 20 किलोमीटर होगा। हालाँकि अभी छोटी कारों में इतने ऑप्शन आ गए है कि फिगो को अपने आप को साबित करने में थोडा समय लगेगा।

