Hanuman Chalisa
✕

पोर्श 911 जीटी2 आरएस

Written By ND
Updated: गुरुवार, 24 जून 2010 (18:55 IST)
ND
पोर्श की कारों को पावर के लिए जाना जाता है। पोर्श ने अब तक कई गाड़ियाँ लांच की हैं, परंतु पोर्श की 911 सीरिज की गाड़ियाँ काफी लोकप्रिय हैं। वर्तमान में पोर्श 911 जीटी2 आरएस काफी लोकप्रिय हो रही है। इसके लिमिटेड एडिशन हैं और 500 गाड़ियाँ बनाने का कंपनी का विचार है।

इंजन :
पोर्श की सभी गाड़ियों में से सबसे पावरफुल इंजन इसमें लगाया गया है। वाटरकूल्ड सिक्स सिलेंडर ट्विन टर्बो बॉक्सर इंजन लगाया है। 3600 सीसी का इंजन लगाया है। कार 0 टू 60 एमपीएच मात्र 3.4 सेकंड में तय कर लेती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार कितनी दमदार है। इसमें इंजन को लगातार ऑइल सप्लाई होता रहता है बहुत ज्यादा स्पीड पर भी। यह ड्राय सम्प लुब्रिकेशन प्रणाली के तहत किया जाता है। ऑइल को ऑइल वाटर हिट एक्सचेंजर के माध्यम से ठंडा किया जाता है।

ट्रांसमिशन :
पॉवरफुल इंजन होने के कारण इसमें 6 गियर दिए गए हैं।

* इस कार में पोर्श एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट प्रणाली लगी हुई है। सभी शॉक ऑब्जर्वर इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्ट होते हैं। ड्राइवर को दो ऑप्शन दिए जाते हैं स्पोर्ट्स और नॉर्मल।

* कार में एबीएस के अलावा ऑटोमेटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल लगे होते हैं। कार की स्थिति और स्पीड के अनुसार यह प्रणाली ब्रेकिंग सिस्टम पर ऑटोमेटिकली कार्य करती है ताकि कार को फिसलन से बचाया जा सके। दोनों ऑप्शन को बंद करके भी कार को चलाया जा सकता है। संपूर्ण प्रणाली कम्प्यूटराइज्ड है।

* पोर्श सिरेमिक कम्पोजिट ब्रेक प्रणाली से कार के ब्रेकिंग सिस्टम को विश्व का सर्वश्रेष्ठ बनाता है। इसमें लगे सिरेमिक डिस्क विशेष कार्बन फाइबर के बने होते हैं, जो अत्याधिक तापमान पर भी बेहतरीन ब्रेकिंग देते हैं।

* पोर्श ने इसकी कीमत अमेरिका में 2 लाख 45 हजार डॉलर रखी है।
( नईदुनिया)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?