manglik dosh calculator
✕

ऑडी की एसक्यू5 टीडीआई

Written By WD
Updated: सोमवार, 18 जून 2012 (16:01 IST)
FILE
ऑडी ने अ पनी क्यू5 लाइन में एसक्यू5 टीडीआई को और जोड़ दिया है। इसमें 3 लीटर के ट्‍विन-टर्बो वी6 डीजल मोटर इंजिन लगा है जोकि 312 बीएचपी और 66.2 किलो टॉर्क प्रोड्‍यूस करती है। एसक्यू 5 एग्झास्ट सिस्टम लगा है जिससे इसे स्पोर्टी लुक मिलता है। इसके 2013 के वर्षांत तक लांच होने की संभावना है।

कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी महज 5.1 सेकंड में 100 किमी की गति पकड़ने में सक्षम है। इसकी सर्वाधिक गति 250 किमी है । इस नए वेरिएंट में सिक्स स्पीड गियरबॉक्स लगा है।

इस गाड़ी में 20 इंच का व्हील है। आपको 21 इंच अलॉय व्हील्स चुनने का भी विकल्प मिलता है। स्पोर्ट्‍ ट्‍यून्ड सस्पेंशन के कारण इसकी ऊंचाई लगभग 30 मिमी कम हो जाती है। फ्रंट साइड में ब्लैक पेंटेड ब्रेक कैलिपर्स इसे विशेष लुक देते हैं। इसका माइलेज 7.2 किमी प्रति लीटर है।

एसक्यू 5 प्लेटिनम ग्रे सिंगल फ्रेम‍ ग्रिल एल्यूमीनियम लुक फिनिश में हैं जो‍कि रूफ स्पॉइलर के साथ हैं, बंपर्स और विंग मिरर्स में भी बदलाव किया गया है । यह एस्टोरिल ब्लू और पैंथर ब्लैक दो रंगों में पेंट किया हुआ है। इंटीरियर्स पर्ल ब्लैक ट्रिम रंग में है। अंदर की तरफ ब्रश्ड एल्यूमीनियम स्टैंडर्ड है । यह कार कार्बन एटलस, पियानो फिनिश और न्यू एल्यूमीनियम/ब्यूफोर्ट आदि रंगों के विकल्प भी मौजूद हैं।

इमेज साभार : ऑडी वेबसाइ ट

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम