Daily Horoscope
✕

मारुति ने पेश की ए-स्टार एक्टिव

Written By WD
Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2012 (13:30 IST)
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी हैचबैक कार ए स्टार का सीमित संस्करण पेश किया। यह मौजूदा संस्करण के मुकाबले 14,990 रुपए महंगी है।

PR
मारुति सुजुकी इंडिया की वेबसाइट के अनुसार ए-स्टार की एक्स शोरूम कीमत 3.76 लाख रुपए और 4.61 लाख रुपए के बीच है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि बाजार में उत्साह लाने के लिए मारुति सुजुकी इंडिया ने ए.स्टार का सीमित संस्करण पेश किया है जिसका नाम ए-स्टार एक्टिव है। कंपनी का लक्ष्य युवाओं को अपनी ओर कारों की ओर आकर्षित करना है।

कंपनी ने कुछ ही दिन पहले अपनी छोटी कार अल्टो 800 को लांच किया था। इस नए लिमिटेड एडिशन को दो वैरिएंट वीएक्‍सआई और वीएक्‍सआई एटी के साथ बाजार में लाया गया है। इस नए मॉडल में कुछ आकर्षक फीचर्स को शामिल किया है जो कि इस कार को इस श्रेणी के कार से बेहतर बनाते हैं।

इस कार में 14 नए फीचर्स शामिल हैं। नई मारुति ए-स्‍टार के एक्‍सटीरियर को बहुत ही खास लुक दिया गया है। इस कार के साइड मिरर भी रेड और ब्लैक रंगों के कॉम्बिनेशन से बेहद आकर्षक लगते हैं। पहियों के पास फोल्ट लुक प्रदान किया गया है। इस कार में डमी एयर इंटेक डैम का प्रयोग किया गया है जो कार का फ्रंट लुक बेहतरीन बनाते हैं।

इस कार में 998 सीसी क्षमता के के10 इंजन का प्रयोग किया गया है। बेहतर माइलेज प्रदान करते हैं। कंपनी के अनुसार यह कार 19 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका