Hanuman Chalisa

वीडियो शूट कर खुद करवा सकेंगे अपनी गाड़ी का बीमा

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2017 (17:51 IST)
नई दिल्ली। ऑनलाइन बीमा पॉलिसी प्लेटफार्म पॉलिसी बाजार डॉट कॉम ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप पर लैप्स हो चुकी (अवधि पार) वाहन बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण की नई वीडियो सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से कोई भी स्वयं वाहन का वीडियो बनाकर अपने बीमा का नवीनीकरण करा सकता है। इससे बीमा करवाने वाले की भौतिक रूप से वाहन की जांच में लगने वाले समय की बचत होती है।
 
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि देश में करीब 100 वाहन बीमा के नवीनीकरण में से 30 ऐसे होते हैं जिनके बीमे की मियाद खत्म हो चुकी होती है। इनका नवीनीकरण करने के लिए वाहन के दस्तावेज और वाहन की भौतिक रूप से जांच की आवश्यकता होती है। ऐसे में कई बार इस प्रक्रिया में 2-5 दिन खराब हो जाते हैं, साथ ही अगर बात ग्रामीण इलाकों की हो तो और भी कई समस्याओं का सामना करना होता है।
 
कंपनी के अनुसार इसलिए उसने समय की बचत को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को खुद से वीडियो बनाने और अपलोड करने की सुविधा शुरू की है। इससे वाहन की जांच में लगने वाला समय मात्र कुछ घंटों में सिमट जाता है। 
 
कंपनी के वाहन बीमा कारोबार के प्रमुख नीरज गुप्ता ने कहा कि इस नई स्वपरीक्षण वीडियो सुविधा को तकनीकी तौर पर कुशल भारतीयों के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें से अधिकांश स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। स्वपरीक्षण के लिए ग्राहक को एक 360 डिग्री वाला वीडियो बनाना होगा और वे अपने बीमा का नवीनीकरण बिना किसी बाधा के पूरा कर सकते हैं।
 
कंपनी ने वीडियो के लिए कुछ शर्तें रखी हैं जिनमें इसे दिन के उजाले में शूट करना शामिल है। इसके लिए वाहन का वीडियो पेड़ या अन्य किसी की छांव में शूट नहीं कर सकते। पूरे वाहन का 360 डिग्री का एक ही वीडियो होना चाहिए जिसमें कोई रुकावट नहीं होना चाहिए। इसे 4 मेगापिक्सल या उससे अधिक क्षमता वाले कैमरे से शूट किया जाना चाहिए। इसके अलावा वीडियो की शुरुआत या अंत में वाहन का पंजीकरण पत्र और पुरानी पॉलिसी की प्रतिलिपि भी शूट की जानी चाहिए।
 
अभी इस सुविधा के माध्यम से कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस, लिबर्टी वीडियोकॉन जनरल इंश्योरेंस, भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस और टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस ने पॉलिसी नवीनीकरण की सेवा देना शुरू किया है। कंपनी को उम्मीद है कि जल्द ही अन्य बीमा कंपनियों को भी वह इस सुविधा के लिए जोड़ लेगी। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

MG ने पेश किया भारत का पहला Multi-Powertrain ADAPT प्लेटफॉर्म, आएंगी नई Electric और Plug-in Hybrid SUV

अगला लेख