Daily Horoscope
✕

नैनो से भी छोटी है इलेक्ट्रॉनिक माइक्रो कार, फीचर्स हैं दमदार, जानिए और क्या है खास

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (13:42 IST)
आपको नैनो तो याद होगी। टाटा ने नैनो को बनाना बंद कर दिया है। अब नैनो से भी छोटी इलेक्ट्रॉनिक माइक्रो कार बनाई गई है। स्वीडन की इलेक्ट्रॉनिक कार निर्माता कम्पनी Uniti ने इस कार को तैयार किया है। Uniti One नाम की यह कार दिखने में भले ही नैनो से छोटी हो लेकिन इसके फीचर्स दमदार हैं। आइए जानते है क्या हैं इसके खास फीचर्स- 
 
- यह माइक्रो कार तंग गलियों में भी आसानी से मुड़ सकती है व शहरों के अंदरूनी इलाकों में बिना प्रदूषण किए सफर करने में मदद करती है।
 
- यूनिटी वन कार को कंट्रोल करने के लिए स्टेयरिंग व्हील नहीं दिया गया, बल्कि ट्विन जॉयस्टिक हैंडलबार को लगाया गया है। सामने की ओर बड़ी विंडशील्ड लगी है। इसके अलावा एक टैबलेट जैसी डिस्प्ले भी लगी है जो चालक को स्पीड से लेकर बची हुई बैटरी पावर की जानकारी देगी।
 
- Uniti One नामक इलेक्ट्रॉनिक माइक्रो कार को इंडोर में टैस्टिंग करने के बाद आखिरकार दक्षिणी स्वीडन की सड़कों पर दौड़ाया गया। कंपनी के मुताबिक इसकी कीमत 17,300 डॉलर (11 लाख 87 हजार रुपए) रखी गई है।
 
- कार में सुरक्षा के लिए इसके चारों ओर सैंसर्स लगे हैं जिसे इंटेलीजेंट सेफ्टी टेक्नोलॉजिस के साथ कनेक्टकिया गया है। ये सेंसर्स किसी भी वस्तु के पास आने या उससे टक्कर होने से पहले उसका पता लगा लेंगे व यह सेफ्टी सिस्टम कार को दूसरी तरफ मोड़ देगा जिससे दुर्घटना होने से बचा जा सकेगा।
 
 
- इस माइक्रो नैनो नैनो से भी काफी कम रखा गया है। इसे एक बार फुल चार्ज कर 150 से 300 किलोमीटर तक का सफर तय किया जा सकता है।
- कंपनी के अनुसार यह माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक कार 3.5 सेकंड में 0 से 80km/h की स्पीड पर पहुंच जाती है और इसकी टॉप स्पीड 130km/h की बताई गई है।
 
- माइक्रो कार में 22 kWh क्षमता के बैटरी पैक को लगाया गया है। वहीं मेन बैटरी के बैकअप के लिए अलग से ऑग्जिलरी बैटरी यूनिट भी लगा है जिसे आप घर में या ऑफिस में चार्ज कर मेन बैटरी के खत्म होने पर भी 30 किलोमीटर तक के सफर को तय कर सकते हैं।
 
- माइक्रो कार में ड्राइवर समेत एक यात्री के सफर करने की सुविधा है। इस टू सीटर कार की लम्बाई 2.91 मीटर, चौड़ाई 1.2 मीटर और ऊंचाई 1.4 मीटर है। वहीं इसका वजन 450 किलोग्राम है जो नैनो कार से भी काफी कम है।
Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख