Daily Horoscope

आने वाली है TVS की धमाकेदार बाइक, पेट्रोल के साथ बैटरी से भी भरेगी फर्राटे

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (16:11 IST)
कंपनियां पेट्रोल इंजन के साथ अब इलेक्ट्रॉनिक्स बाइक भी बाजार में लांच कर रही हैं। इसी तरह TVS अपनी कॉन्सेप्ट बाइक Zeppelin को इस वर्ष बाजार में उतार सकती हैं। कंपनी ने इस बाइक में 220cc  पेट्रोल इंजन के साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर भी दी, जो इसे और भी पावरफुल बनाती है। 
 
इस हाइटेक क्रूजर बाइक की झलक कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2018 में दिखाई थी। बाइक में 48 वोल्ट की लीथियम आयन बैटरी के साथ 1200 वॉट की रिजनरेटिव असिस्ट मोटर है। ये बाइक में 20 प्रतिशत से ज्यादा टॉर्क जनरेट करती है। हालांकि बाइक का इंजन कितने पॉवर का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
 
ये बाइक पॉवरफुल होने के साथ स्टाइलिश भी है। Zeppelin में रोबोट के फेस के जैसी LED लैम्प है। 
इसमें हैलोजन की तरह दिखने वाली लाइट लगी हुई है। बाइक में दमदार अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। कंपनी ने इस बाइक में बायो नाम का स्मार्ट एक्सेस स्विच है। हालांकि इसके फीचर्स के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। 
 
बाइक में एक्शन कैमरा, क्लाउट कनेक्टिविटी वाला इन्फोटेनमेंट मीटर और कंट्रोल करने के लिए एबीएस भी दिया है। इसकी बाइक के कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है, लेकिन खबरों के मुताबिक इसकी कीमत 1.50 लाख से 2 लाख के बीच हो सकती है।
Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख