ramcharitmanas
✕

ट्रायम्फ की नई बाइक के दाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (18:45 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन की महंगी मोटरसाइकल बनाने वाली कंपनी ट्रायम्फ ने भारतीय बाजार  में अपनी स्ट्रीट ट्रिपल आरएस का उन्नन संस्करण पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 10.55 लाख रुपए है। कंपनी 2013 में 10 मॉडलों के साथ भारतीय बाजार में उतरी थी। देश में 5 श्रेणियों में उसके पोर्टफोलियो में 17 मॉडल हैं।
 
ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स इंडिया के प्रबंध निदेशक विमल संबली ने यहां कहा कि नई ट्रायम्फ  स्ट्रीट ट्रिपल आरएस एक फोर्स मशीन है, जो प्रदर्शन और स्टाइल में आगे है। इस बाइक में  765 सीसी का इंजन है। कंपनी अभी तक भारत में इसकी 4,500 इकाइयां बेच चुकी है।
 
संबली ने कहा कि प्रीमियम क्षेत्र में हम सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत हमारे लिए प्रमुख  बाजार है। हम भारतीय बाजार में नए मॉडल लाना जारी रखेंगे। कंपनी का देश में अपने  वितरण नेटवर्क के भी विस्तार का इरादा है। 
 
इस तिमाही में कंपनी गोवा, मेंगलूर और  गुडगांव में 3 नई डीलरशिप खोलेगी। इससे कंपनी की डीलरशिप की संख्या बढ़कर 17 हो जाएगी। बिक्री के बारे में उन्होंने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में ट्रायम्फ की खुदरा बिक्री 27 प्रतिशत बढ़ी है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख