sundarkand

टोयोटा लांच नहीं करेगी इलेक्ट्रिक वाहन

Updated: शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (19:18 IST)
हैदराबाद। टोयोटा की देश में इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है और कंपनी ऐसे मॉडल पेश करने के निर्णय से पहले चार्जिंग संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास का इंतजार करेगी। सरकार के इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर के साथ घरेलू वाहन उद्योग में इस पर हो रही चर्चा के बीच टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष और पूर्णकालिक निदेशक विश्वनाथन ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर हमारी कोई योजना नहीं है।’’ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) जापान की वाहन कंपनी और किर्लोस्कर समूह की संयुक्त उद्यम है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘टोयोटा मोटर कारपोरेशन के पास इलेक्ट्रिक वाहन हैं। कुछ अन्य देशों में इसे पेश किया गया है लेकिन हम (टीकेएम) भारत के लिये टोटोया मोटर कारपोरेश से इलेक्ट्रिक वाहन उत्पाद मांग करने से पहले चार्जिंग संबंधी ढांचागत सुविधा के तैयार होने तक इंतजार करेंगे....।’’ विश्वनाथन ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी काफी सरल है और इसीलिए इसे पेश करने में कोई बहुत दिक्कत नहीं है। उन्होंने इस बात पर सहमति जतायी कि टीकेएम कम समय में इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की स्थिति में हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

इंसानी गलती से होते हैं 90% रोड एक्सीडेंट, जानिए क्या है ADAS टेक्नोलॉजी और यह कैसे बचाती है आपकी जान?

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

अगला लेख