suvichar

सिंगल चार्ज में यह कार चलेगी 1000 किमी, टॉप स्पीड 400 किमी...

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (12:21 IST)
अमेरिकी कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने एक ऐसी पर्यावरण अनुकूल कार का निर्माण किया है जिसने कार उद्योग में क्रांति ला दी है। टेस्ला की 'रोडस्टर' अब तक की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत है कि यह प्लेन से भी तेज स्पीड से चलती है।
 
विदित हो कि टेस्ला अमेरिका की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी है। रोडस्टर 4.2 सेकेंड में 0 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। हालांकि अभी टेस्ला ने इस इलेक्ट्रिक कार के टॉप स्पीड का खुलासा नहीं किया है।
 
कम्पनी के मालिक एलन मस्क ने संकेत दिए हैं कि इलेक्ट्रिक कार रोडस्टर की टॉप स्पीड 400 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकती है। टेस्ला की स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार रोडस्टर में 200kwh बैटरी होगी जो कि एक बार चार्ज होने पर करीब 1,000 किलोमीटर चल सकती है।
 
क्या होगी कीमत : टेस्ला की इस इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल की कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपए से शुरू होती है और इसके फाउंडर एडिशन वैरियंट की कीमत 1 करोड़ 62 लाख रुपए से ज्यादा है। इस कार को लेने के लिए कस्टमर्स को पहले से प्री-बुकिंग करानी होगी और 32 लाख रुपए के करीब जमा कराने होंगे। 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अगला लेख