biodatamaker
✕

टाटा लांच करेगी सस्ती कार टिगोर

Updated: गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (23:52 IST)
भारतीय कार बाजार में अपनी स्थिति फिर मजबूत करने के साथ टाटा मोटर्स जल्दी ही काम्पैक्ट सेडान कार ‘टिगोर' लांच करने जा रही है। कंपनी इसकी तैयारी जोरशोर से करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक ‘टाटा टिगोर' को ऑटो एक्सपो 2016 में कॉन्सेक्ट कार काइट-5 के रूप में प्रदर्शित किया गया था। टिगोर का हैचबैक संस्करण बाजार में पहले से है। 
टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन यूनिट) मयंक पारीक ने कहा कि हेक्सा के बाद हम टाटा टिगोर के रूप में अपना नया उत्पाद बाजार में लाने के लिए तेजी से लगे हैं। टिगोर कारों के बाजार में खास अंदाज वाली कार होगी। टाटा मोटर्स के परिसर से निकलने वाली यह नई कार मारुति सुजुकी की डिजायर, होंडा अमेज, फोर्ड एस्पायर और फाक्सवैगन की एमियो को टक्कर देगी।
 
कंपनी ने 2019 तक देश की तीन प्रमुख कार कंपनियों में स्थान हासिल करने का लक्ष्य रखा है। टिगोरा के हैचबैक संस्करण का बाजार में अच्छा स्वागत हुआ है। कंपनी ने नई एसयूवी हेक्सा भी पेश की है। (एजेंसियां)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

अगला लेख