Daily Horoscope
✕

Tata Motors ने पेश किया Tiago का नया संस्करण, कीमत 6 लाख रुपए

Updated: गुरुवार, 4 मार्च 2021 (13:39 IST)
नई दिल्ली। वाहन बनाने वाली घरेलू कंपनी टाटा मोटर्स ने एंट्री लेवल हैचबैक टिआगो का नया संस्करण पेश किया है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नया संस्करण एक्सटीए में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा दी गई है।

टाटा मोटर्स के विपणन प्रमुख (यात्री वाहन कारोबार इकाई) विवेक श्रीवत्स ने कहा, टिआगो को सभी क्षेत्रों में बाजार में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। भारत में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वाहनों का खंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। टिआगो की बिक्री से भी यह पता चलता है।

उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि यह नया संस्करण न केवल हमें मिड-हैच सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा में बढ़त देगा, बल्कि ग्राहकों को हर कीमत पर चुनने के लिए सुलभ विकल्प उपलब्ध कराएगा। अब तक, कंपनी ने घरेलू बाजार में हैचबैक की 3.25 लाख से अधिक इकाइयां बेची हैं।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

अगला लेख