sundarkand

एयरटेल, वोडाफोन के स्पेक्ट्रम की प्रस्तावित नीलामी पर रोक से इंकार

Updated: शनिवार, 10 जनवरी 2015 (12:58 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भारती एयरटेल व वोडाफोन इंडिया को आवंटित स्पेक्ट्रम की प्रस्तावित नीलामी पर रोक लगाने से शनिवार को इंकार कर दिया।
 
न्यायाधीश एआर दवे की अध्यक्षता वाली पीठ ने हालांकि दोनों कंपनियों की उन याचिकाओं को लंबित रखा है जिनमें 900 मेगाहर्ट्ज के लिए उनके लाइसेंस के नवीकरण का आग्रह किया गया है। 
 
इन लाइसेंस की अवधि 20 साल के बाद दिसंबर 2015 में समाप्त हो रही है। कंपनियों ने आग्रह किया था कि उन्हें आवंटित स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए पेश नहीं किया जाए।
 
इस मामले की सुनवाई अब इन दोनों कंपनियों की पूर्व की याचिकाओं के साथ होगी। सरकार की विभिन्न बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी की योजना है जिसके लिए वह अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Royal Enfield Sales : अगस्त में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 11% बढ़ी, 1.26 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल बिकीं

Maruti Suzuki : छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा अपडेट, मारुति सुजुकी ने EV को लेकर बताया अपना प्लान

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान