1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Renault Kiger SUV

Renault Kiger की भारत में बुकिंग शुरू, जानिए क्या है खासियत

Renault Kiger SUV
नई दिल्ली। रेनॉ ने Kiger SUV को 15 फरवरी का भारत में लॉन्च कर दिया। 11 हजार रुपए की टोकन मनी देकर इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग कराई जा सकती है। इस कार को खास तौर पर भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
 
फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी का दावा है कि उनकी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार भारतीय बाजार में सबसे सस्ती होगी। इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 5 लाख 45 हजार रुरुपए है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9 लाख 55 हजार रुरुपए है।
 
रेनॉ ने Kiger SUV को 6 आकर्षक कलर में बाजार में उतारा है। कंपनी को यह भी उम्मीद है कि यह कार अपनी कीमत के चलते लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगी। अपनी अन्य खूबियों के साथ यह कार कार दो पेट्रोल इंजन वाले विकल्प के साथ उपलब्ध है। यह एसयूवी मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, दोनों गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
 
अगला लेख
सरकारी विभागों में 50 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती