suvichar

Renault ने पेश की 1.3 टर्बो पेट्रोल इंजन वाली Duster

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (17:48 IST)
नई दिल्ली। वाहन कंपनी रेनो इंडिया (Renault India) ने सोमवार को अपनी SUV Duster का नया मॉडल पेश किया। इसमें 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है। इसकी शोरूम में कीमत 10.49 लाख रुपए और 13.59 लाख रुपए के बीच है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 1.3 लीटर टर्बो इंजन के मैनुअल मॉडल की कीमत 10.49 लाख रुपए, 11.39 लाख रुपए और 11.99 लाख रुपए है। वहीं स्वचालित मॉडल की कीमत 12.99 लाख और 13.59 लाख रुपए है।

कंपनी ने कहा कि डस्टर का मौजूदा 1.5 लीटर इंजन क्षमता वाला मॉडल भी बाजार में उपलब्ध रहेगा। इसकी कीमत 8.59 लाख रुपए से 9.99 लाख रुपए के बीच है। कंपनी ने डस्टर के लिए डीजल का कोई मॉडल पेश नहीं किया है।

रेनो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वेंकटराम ममिलापल्ले ने कहा कि डस्टर का यह नया मॉडल भारतीय बाजार में उसकी एक नई कहानी शुरू करेगा।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

अगला लेख