kalsarpa dosh calculator
✕

जीएसटी का असर : घटे इन गाड़ियों के इतने दाम

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (15:59 IST)
टीवीएस मोटर्स ने जीएसटी का लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपने वाहनों की कीमतों में 4,150 रुपए तक की कटौती कर दी है। ये कीमतें 1 जुलाई से ही प्रभावी हैं। टीवीएस भारत में जूपिटर से लेकर अपाचे बाइक तक की बिक्री करता है।
 
कंपनी की ओर से यानी सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज बीएसई को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी ने कुछ मॉडल्स पर कीमतें 350 से लेकर 1500 रुपए तक घटाए हैं। ये वो मॉडल्स जिनकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है, वहीं कंपनी ने अपने प्रीमियम सेगमेंट के प्रोडक्ट्स पर 4,150 रुपए तक की कटौती की है। कीमतों में कटौती हर राज्य में अलग-अलग हो सकती है। टीवीएस मोटर्स के अनुसार जीएसटी का लाभ 1 जुलाई से ही डीलरों तक पहुंचाया जाएगा।
 
कंपनी ने कहा कि जीएसटी एक लैंडमार्क रिफॉर्म है और इससे देशभर में कारोबार करना पहले से भी ज्यादा आसान होगा। इससे इंडस्ट्री पर भी पॉजिटिव असर होगा। इससे पहले, दो पहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने अपने कुछ मॉडल के दाम में 1,800 रुपए तक की कटौती की है। ग्राहकों को माल एवं सेवा कर का लाभ देने के मकसद से कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सर्वाधिक बिकने वाले मॉडलों के दाम में 400 से 1,800 रुपए की कटौती की गई है।

एक अन्य प्रमुख दोपहिया कंपनी हीरो मोटो कार्प ने भी अपने वाहनों के दाम में 1,800 रुपए तक कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि अलग अलग राज्य में यह कटौती अलग हो सकती है क्योंकि यह उस राज्य में जीएसटी से पहले और बाद के दाम में अंतर पर निर्भर करेगा। मारुति सुजूकी, टोयटा और जगुआर लैंड रोवर जैसी कई कंपनियों ने जीएसटी का लाभ ग्राहकों को पहुंचाने के लिए दाम कम किए हैं। 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

अगला लेख