Hanuman Chalisa

स्कूटर, मात्र 1 रुपए में दौड़ेगा 10 किलोमीटर, जानिए फीचर्स

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2018 (09:12 IST)
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ता जा रहा है। चार पहिया के बाद दोपहिया वाहनों का चलन भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ओकिनावा ने ई- स्कूटर 'प्रेज' को दिसंबर 2017 में लांच किया था। कंपनी का कहना है कि इसे ग्राहकों का बेहतर प्रतिसाद मिला है। कंपनी ने लॉन्चिंग के समय दावा किया था कि 'प्रेज' 'रिज' का बेहतर वर्जन है। 'प्रेज' ओकिनावा का हाईस्पीड स्कूटर है। इस स्कूटर की बुकिंग 2000 रुपए में हो रही है। 

 
 
इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 59,889 रुपए है। स्कूटर को 19 दिसंबर को दिल्ली में लांच किया गया था। कंपनी के अनुसार इस स्कूटर को एक किमी चलाने का खर्च मात्र 10 पैसे आएगा। यानी आप अगर इससे 10 किमी की यात्रा करते हैं तो मात्र 1 रुपए इसका खर्च आएगा। अमूमन पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर से इतनी ही दूरी तय करने पर करीब 15 रुपए का खर्च आता है। इससे देखा जाए तो यह स्कूटर काफी किफायती है। 

 
 
अगर फीचर्स की बात करें तो ओकिनावा के 'प्रेज' में 1000 वॉट की दमदार मोटर लगाई गई है। यह मोटर 3.35 बीएचपी की पावर पैदा करती है। स्टाइलिश लुक वाले इस स्कूटर के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक लगे हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर यह एक बार में 175 से 200 किमी की दूरी तय करने में सक्षम है। कंपनी के अनुसार इसे सड़क पर आप 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ा सकते हैं। एलईडी टेललाइट और इंडीकेटर इसके लुक को बेहतरीन बनाते हैं। इसके अलावा इसमें साइड-स्टैंड सेंसर, कीलेस एंट्री, फाइंड माय स्कूटर फंक्शन और एंटी थेफ्ट मैकेनिज्म जैसे फीचर्स शामिल हैं।

 
 
फुल चार्ज होने में इसे 2 घंटे का समय लगता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑनरोड कीमत करीब 66,000 रुपए है। प्रेज में ओकिनावा ने डिटेचबल बैटरी लगाई है। इस बैटरी को आप कहीं भी ले जाकर चार्ज कर सकते हैं। अगर तीसरी मंजिल पर भी रहते हैं तो इसकी बैटरी को अपने घर पर ले जाकर सुरक्षित तरीके से चार्ज कर सकते हैं। कुल मिलाकर ओकिनावा का यह स्कूटर ई-स्कूटर बाजार को मजबूती देगा।



इस स्कूटर में सुरक्षा का खासा ध्यान रखा गया है। 12 इंच के व्हील के साथ ही 'प्रेज' के फ्रंट में ट्विन डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसके अलावा रियर में भी सिंगल डिस्क ब्रेक लगा है। यह डिस्क ब्रेक 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर आसानी से स्कूटर को कम दूरी में रोकने में मदद करता है। 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup की धांसू इंट्री, Scorpio-N पर आधारित, 19.79 लाख से कम होगी कीमत

AMCA Fighter Jet : स्वदेशी इंजन की राह में बड़ा कदम, Reliance और Rolls-Royce मिलकर करेंगे डिजाइन-निर्माण

TVS iQube की अफ्रीका में एंट्री, केन्या में लॉन्च हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर, 4.6kW पावर और 4.2 सेकंड में 0-40 kmph की रफ्तार

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

अगला लेख