Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी एमजी ईजेडएस, 2020 की शुरुआत में होगी लांच

सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (15:56 IST)
एमजी ईजेडएस (MG EZS) को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह एक लंबी रेंज वाली (Electric Car) इलेक्ट्रिक कार है। भारत में इसे 2020 की शुरूआत में लांच किया जाएगा। इसकी कीमत 22 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होगा।

तस्वीरों पर गौर करें तो इसके डिजाइन को छिपाने के लिए इसे कुछ हद तक कवर किया गया है, हालांकि इसके बावजूद भी कार के डिजाइन को आसानी से समझा जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई एमजी ईजेडएस का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय मॉडल जैसा है, जिससे पिछले साल चीन में पर्दा उठाया गया था। इसकी ग्रिल, हेडलैंप, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील अंतरराष्ट्रीय मॉडल जैसे ही हैं। कार की ग्रिल में चार्जिंग पॉइंट दिया गया है। इसकी रूफ रेल्स में बदलाव देखा जा सकता है। इसे व्हाइट और ब्लैक एक्सटीरियर कलर में देखा गया है।

चर्चाएं हैं कि सफेद कलर वाले मॉडल को भारत में पेश किया जाएगा। इसमें ब्लैक ईजेडएस की तरह फ्रंट बंपर के नीचे की तरफ रडार सेंसर नहीं दिए गए हैं। ब्लैक कलर वाला मॉडल इसका टॉप वेरिएंट हो सकता है। इसमें स्पोर्ट्स साइड स्कर्ट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। टेस्टिंग के दौरान देखी गई दोनों कारों पर एमजी बैजिंग को कवर किया गया है, लेकिन कार के डिजाइन को देखकर कहा जा सकता है कि यह ईजेडएस ही है।

एमजी मोटर्स ने ईजेडएस को भारत में पहले दिसंबर 2019 में लांच करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब यह कार 2020 की शुरूआत में आएगी। ब्रिटेन में यह कार फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध है। चर्चाएं हैं कि भारत आने वाली एमजी ईजेडएस का इंटीरियर ब्रिटेन में उपलब्ध मॉडल जैसा होगा। भारत में लांच होने वाली ईजेडएस को कंपनी के गुजरात स्थित हलोल प्लांट में तैयार किया जा रहा है।

इस में पारंपरिक लेआउट वाला डैशबोर्ड मिलेगा, इसके सेंटर कंसोल पर रोटरी डायल दिया गया है। ब्लैक एमजी ईजेडएस में 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। ब्रिटेन में उपलब्ध एमजी ईजेडएस में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 44.5केडब्ल्यूएच लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इसकी पावर 143 पीएस और टॉर्क 353 एनएम है। डब्ल्यूएलटीपी टेस्ट के अनुसार इसकी रेंज 262 किलोमीटर है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि एआरएआई के अनुसार इसकी रेंज 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।

रेग्यूलर वॉल चार्जिंग से इसकी बैटरी को 0 से फुल चार्ज होने में करीब छह घंटे का समय लगेगा। वहीं 50 किलोवॉट के डीसी फास्ट चार्जर से कार की बैटरी 40 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। रेग्यूलर वॉल चार्जर को कंपनी उपभोक्ता के घर पर लगाकर देगी, जबकि फास्ट चार्जर की सुविधा एमजी मोटर्स के चुनिंदा डीलरशिप पर मिलेगी।
Courtesy : CarDekho.com

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

Electric Scooter : बरसात में अपने EV scooter का कैसे रखें ध्यान, जानिए 5 iMP टिप्स

अगला लेख