Daily Horoscope
✕

Mercedes Benz ने उतारा कॉम्पैक्ट कार मॉडल, कीमत 79.5 लाख रुपए

Updated: शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (18:11 IST)
नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने शुक्रवार को अपनी कॉम्पैक्ट कार एएमजी ए-45 एस 4मैटिक+ पेश की, जिसकी शोरूम कीमत 79.50 लाख रुपए है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह मॉडल 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन द्वारा संचालित है, जो 421 एचपी की शक्ति प्रदान करता है। यह मॉडल 3.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी अधिकतम गति 270 किमी प्रति घंटा है।

इस मौके पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्टिन श्वेंक ने कहा, हम नई मर्सिडीज-एएमजी ए 45 एस 4मैटिक+ को उतारने के साथ अपनी ए-क्लास श्रेणी को मजबूत कर रहे हैं।

यह देश में सबसे तेज हैचबैक कार है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी समग्र विकास रणनीति में नई पीढ़ी की स्पोर्ट्स कार के महत्व पर भी जोर दे रही है।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Best Selling Cars: Baleno से Ertiga तक, भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें

Toyota Fortuner Leader Edition लॉन्च, कीमत 36.51 लाख रुपए से शुरू, 12 अक्टूबर से बुकिंग, मिलेंगे नए फीचर्स

Suzuki e Sky Mini EV की एंट्री, सस्ती कार और धमाकेदार फीचर्स

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

अगला लेख