Hanuman Chalisa
✕

मारुति ने वैगन आर का बीएस 6 संस्करण उतारा, कीमत 5.96 लाख रुपए तक

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (19:52 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार वैगन आर का नया संस्करण बाजार में पेश किया है, जो भारत चरण-6 उत्सर्जन मानक के अनुरूप है। नई कार 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन से लैस है।
 
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि फीचर के आधार पर इस संस्करण के विभिन्न मॉडलों की कीमत दिल्ली शोरूम में 5.10 लाख रुपए से 5.91 लाख रुपए के बीच होगी। शेष भारत में इसकी कीमत 5.15 लाख रुपए से 5.96 लाख रुपए के बीच होगी। कंपनी के मुताबिक पिछले संस्करण की तुलना में कार की कीमत में 16,000 रुपए तक की वृद्धि हुई है।
 
मारुति ने कहा कि उसने 1 लीटर के पेट्रोल इंजन वाली कार की कीमतों में भी संशोधन किया है। इसकी कीमत दिल्ली के शोरूम में 4.34 लाख रुपए से 5.33 लाख रुपए के बीच होगी जबकि देश के बाकी हिस्से में इसकी कीमत 4.39 लाख रुपए से 5.38 लाख रुपए के बीच होगी।
 
कंपनी ने कहा कि उसकी प्रीमियम हैचबैक कार स्विफ्ट के पेट्रोल एवं डीजल संस्करण अब 'एआईएस-145 संरक्षा मानकों' के अनुरूप हैं। इसके साथ ही कार का पेट्रोल संस्करण बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है जिससे कार के हर मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।
 
कंपनी ने कहा कि फीचर के आधार पर दिल्ली-एनसीआर में कार की कीमत 5.14 लाख से 8.89 लाख रुपए के मध्य होगी। कंपनी ने शुरुआती हैचबैक कार ऑल्टो के सीएनजी संस्करण को भी बाजार में पेश करने की घोषणा की। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

अगला लेख