dharma sangrah
✕

Mahindra ने SUV Thar की 1577 इकाइयों को लिया वापस, इंजन की खराबी करेगी ठीक

Updated: गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (17:37 IST)
नई दिल्ली। प्रमुख ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी एसयूवी थार की 1577 इकाइयों को वापस ले रही है, ताकि डीजल इंजन के दोषपूर्ण पुर्जों को बदला जा सके।

कंपनी ने कहा कि वह थार के डीजल संस्करण की 1577 इकाइयों के सक्रिय निरीक्षण और कलपुर्जों के बदलने का काम करेगी, जिनका विनिर्माण सात सितंबर से 25 दिसंबर, 2020 के बीच हुए।

एमएंडएम ने शेयर बाजारों के बताया कि किसी खास समय में आपूर्तिकर्ता के संयंत्र में एक मशीन की सेटिंग में गलती के चलते डीजल थार के कुछ इंजनों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। कंपनी ने आगे कहा कि कड़े गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने निरीक्षण और सुधार की पेशकश की है, जो नि:शुल्क है।

एमएंडएम ने कहा कि प्रभावित थार ग्राहकों से कंपनी द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

अगला लेख