dharma sangrah
✕

काइनेटिक ने लांच किया लीथियम आयन बैटरी थ्री व्हीलर

Updated: सोमवार, 1 मई 2017 (00:56 IST)
नई दिल्ली। फिरोडिया समूह की कंपनी काईनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड (केजीईपीएसएल) ने आधुनिक लीथियम आयन बैटरी वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लांच करने की घोषणा की है जिसकी दिल्ली में कीमत करीब 1.65 लाख रुपए है।
 
कंपनी की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुलज्जा फिरोडिया मोटवानी ने ई-थ्री व्हीलर में लीथियम आयन बैटरी की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि काईनेटिक ग्रीन का किफायती ई-थ्री व्हीलर 'काईनेटिक सफर' प्रदूषणमुक्त हरित परिवहन प्रदान करने का एक प्रयास है। 
 
सफर को मजबूत चेसिस एवं ऑल-स्टील बॉडी के साथ बनाया गया है और यह सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (सीएमवीआर) के तहत सभी सरकारी सुरक्षा मापदंडों का पालन करने के लिए ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) से अनुमोदित है। लीथियम आयन बैटरी टेक्नोलॉजी की शुरुआत के साथ ग्राहकों को अत्याधुनिक तकनीक प्रदान करके पांच साल तक की लंबी बैटरी लाइफ, कम मेंटेनेंस एवं वाहन चालकों के लिए ज्यादा आय सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है। 
 
उन्होंने कहा कि इस नई बैटरी से युक्त वाहनों का फिलहाल परीक्षण चल रहा है और 30 दिनों के भीतर पायलट आधार पर लांच किया जाएगा। कंपनी अपने ग्राहकों को बैटरी, बीएमएस (बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम) और चार्जर सहित समूची किट उपलब्ध कराएगी। लीथियम आयन बैटरी सॉल्यूशन का खर्च लेड एसिड वर्जन के खर्च से लगभग 55,000 से 60,000 रुपए अधिक होगा, लेकिन बैटरी के लंबे कार्यकाल, सर्विस बैकअप और तीव्र चार्जिंग जैसी सुविधाओं से युक्त होने की वजह से आगे चलकर लाभदायक साबित होगा। कंपनी अपने साझीदारों एवं सरकार के सहयोग में बैटरी रेंटल, बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग प्वाइंट्स के निर्माण जैसे मॉडलों की तलाश करने पर विचार कर रही है।
 
अभी ई-रिक्शा के ज्यादातर निर्माता लेड-एसिड बैटरी का प्रयोग कर रहे हैं और इन्हें चार्ज करने में 10 घंटे का लंबा समय लगता है और इनका वजन काफी ज्यादा होता है। एक ई-रिक्शा में लेड-एसिड बैटरी को आमतौर पर हर साल बदला जाता है और इसका वजन लगभग 120 किलोग्राम होता है जबकि लीथियम आयन बैटरी हल्की होने के साथ जल्द चार्ज हो जाती है। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

अगला लेख