Daily Horoscope
✕

10 लाख तक कम होंगे जगुआर लैंडरोवर की इस कार के दाम...

Updated: बुधवार, 31 मई 2017 (12:29 IST)
नई दिल्ली। लक्जरी वाहन बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंडरोवर ने देश में जीएसटी लागू किए जाने के मद्देनजर भारत निर्मित अपने वाहनों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 12 फीसदी तक की कटौती करने की घोषणा की है।
 
कंपनी ने यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि जीएसटी की वजह से कर में आने वाली कमी को उपभेाक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से कीमतों में कटौती की गई है।
  
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि उनकी कंपनी अभी भारत में जगुआर की तीन कारों एक्सई, एक्सएफ और एक्सजे का तथा लैंड रोवर के डिस्कवरी स्पोर्ट एवं रेंज रोवर इवोक का विनिर्माण कर रही है। 
 
उन्होंने कहा कि जगुआर एक्सजेड की कीमतों में 4 लाख से लेकर 10.9 लाख रुपए तक की और जगुआर एक्सई की कीमतों में 2 लाख से 5.7 लाख रुपए तक की कमी आएगी। इसी तरह से डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक की कीमतों में 3.3 लाख से लेकर 7.5 लाख रुपए तक की कटौती की गई है।
 
उल्लेखनीय है कि इन कारों पर 28 फीसदी जीएसटी और 15 फीसदी अधिभार लगाया गया है। अभी इन वाहनों पर करीब 55 फीसदी कर लग रहा था। इसी वजह से अधिकांश लक्जरी कार निर्माता कीमतों में कटौती कर रहे हैं। मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी भी अपने वाहनों की कीमतों में कटौती कर चुके हैं।
Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

अगला लेख