ramcharitmanas
✕

Isuzu ने भारत में लांच किए BS-6 संस्करण के वाहन, जानिए क्‍या है कीमत...

Updated: सोमवार, 10 मई 2021 (22:32 IST)
नई दिल्‍ली। इसुजु मोटर्स इंडिया (Isuzu Motors India) ने सोमवार को अपनी वी-क्रॉस और एएमयू-एक्स रेंज वाहनों का भारत चरण-छह (बीएस-6) संस्करण भारतीय बाजार में पेश किया। इनकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 20.06 लाख रुपए से 35.34 लाख रुपए है।

कंपनी ने कहा कि हाय-लैंडर के नए संस्करण को भी बाजार में उतारा गया है। इसकी कीमत 17.04 लाख रुपए हैं। वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और टू-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ वी-क्रॉस की कीमत 20.06 लाख रुपए है, जबकि मैन्युअल ट्रांसमिशन और फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम की कीमत 21.07 लाख रुपए रखी गई है। फोर-व्हील ड्राइव और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमत 24.59 लाख रुपए है।

इसी तरह टू-व्हील ड्राइव और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस कंपनी की एएमयू-एक्स एसयूवी की कीमत 33.37 लाख रुपए तय की गई है, जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन समेत फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के लिए इसकी कीमत 35.34 लाख रुपए रखी गई है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक त्सुगु फुकुमुरा ने कहा, भारतीय बाजार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। हम इसुजु की वैश्विक स्तर पर पेश की जाने वाली सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग को भारतीय बाजार में लाना जारी रखेंगे। विश्वसनीय और ईंधन-कुशल तथा मजबूत वाहन बनाने के लिए इसुजु विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है और हमारी नई बीएस-छह रेंज इन विशेषताओं का प्रतीक है।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Best Selling Cars: Baleno से Ertiga तक, भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें

Toyota Fortuner Leader Edition लॉन्च, कीमत 36.51 लाख रुपए से शुरू, 12 अक्टूबर से बुकिंग, मिलेंगे नए फीचर्स

Suzuki e Sky Mini EV की एंट्री, सस्ती कार और धमाकेदार फीचर्स

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

अगला लेख