Daily Horoscope
✕

हुंडई ने लांच की नई कार Aura, शुरुआती कीमत 5.80 लाख रुपए

Updated: बुधवार, 22 जनवरी 2020 (00:22 IST)
नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई कार ऑरा को भारतीय बाजार में लांच करने की घोषणा की है जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,99,900 रुपए है।
 
कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि बीएस-6 मानकों पर आधारित इस कार को युवा महत्वाकांक्षी उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है और यह कार पॉवरट्रेन विकल्पों और प्रीमियम कैबिन डिजाइन के साथ सेडान श्रेणी को नए आयाम देगी।
 
उसने कहा कि इस श्रेणी के कार में पहली बार 14 नए फीचर दिए गए हैं। इसमें कप्पा बीएस-6 एक लीटर टी- जीडीआई पेट्रोल और 1.2 लीटर एमपीआई पेट्रोल तथा 1.2 लीटर नया डीजल ईकोटॉर्क इंजन है। कंपनी ने इस कार के 3 संस्करण उतारे हैं जिसमें पेट्रोल, डीजल और सीएनजी शामिल हैं।
 
उसने कहा कि 'एक देश एक कीमत' की अवधारणा के तहत इस कार की पूरे देश में एक ही एक्स शोरूम कीमत रखी गई है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन कार की शुरुआती कीमत 5,79,900 रुपए से लेकर 7,85,900 रुपए तक है। इसमें सीएनजी की कीमत 7,28,900 रुपए है। 1.2 लीटर डीजल कार की शुरुआती कीमत 7,73,800 रुपए है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jaguar Defender 110 हुई भारी सस्ती, ₹34 लाख तक घटी कीमत, क्या है कीमत में गिरावट का कारण, फीचर्स भी जानिए

अगला लेख