biodatamaker
✕

जनता की पसंदीदा सस्ती कार फिर करेगी वापसी, ये होंगे फीचर्स

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2018 (19:45 IST)
भारत में सस्ती और छोटी कारों की बात करें तो हुंडई इसमें कड़ी टक्कर देती नजर आती है। हुंडई सेंट्रो ने भी भारतीय कार बाजार में खासी प्रतियोगिता की है। सेंट्रो बेस्ट सेलिंग मॉडलों में से एक रही है। 2018 में सेंट्रो का नया अवतार देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर इस कार के नए अवतार के कई फोटो वायरल हो रहे हैं, लेकिन असली सेंट्रो पर से तो दिल्ली में होने वाले ऑटो एक्सपो में ही पर्दा उठेगा।
 
हुंडई 2018 में इसे फिर से भारतीय सड़कों पर उतारेगी। मांग में आ रही कमी को देखते हुए सेंट्रो को 2014 में बंद कर दिया गया था। कंपनी ने अपनी हैचबैक कार Eon और Elite i20 की पकड़ मजबूत होने के बाद सेंट्रो को बंद कर दिया था, लेकिन हुंडई इसे फिर से उतारने की तैयारी कर रही है। 
इसे आई-10 से रिप्लेस किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक सेंट्रो में 1 लीटर का पावरफुल इंजन दिया जाएगा। कार अपनी टॉल बॉय लुक को बनाए रखेगी, लेकिन अपना बॉक्सी लुक खो देगी। इन सबके अलावा सेट्रो का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) वर्जन उतारा जाएगा।  
कीमत की बात करें तो हुंडई अपनी सेंट्रो कार को 3.5 लाख से 5 लाख रुपए के आस-पास भारतीय बाजार में उतार सकती है। सेंट्रो कार के लुक्स में भी परिवर्तन कर सकती है। नई सेंट्रो में रियर और फ्रंट दोनों लेवल पर बदवाल किया गया है जिससे वह नई जेनरेशन को आकर्षित कर सके। यही नहीं, कार में कई एडवांस फीचर दिए जाने की भी उम्मीद है। हुंडई कार की कुछ तस्वीरें सामने आई है। यह तस्वीरें सेंट्रो 2018 की बताई जा रही है। फोटो को देखकर कार के स्पोर्टी लुक और स्टाइल का अंदाजा लगाया जा सकता है।    (Photo Source: Twitter)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख