dharma sangrah
✕

कार में Coolant को लेकर कहीं आप तो नहीं करते यह गलती, कितनी मात्रा में मिला सकते हैं पानी

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 (18:30 IST)
How to check and change engine coolant in your car : अक्सर कार में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते और ये गलतियां इंजन को डैमेज कर सकती है। ऐसे ही एक चीज है कूलेंट। कूलेंट का काम कार के इंजन को ठंडा रखना होता है। इसे समय-समय पर चेक करना भी जरूरी होता है। कार में कूलेंट कम होने या न होने की स्थिति में कार ओवरहीट हो सकती है और इंजन सीज हो सकता है। इसका सर्कुलेशन वाटर पंप के जरिए इंजन के आउटर चैंबर में होता है जिससे गर्मी कम रहती है। 
ALSO READ: MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी
गर्मियों के दिनों में ये सर्कुलेशन तेजी से बढ़ता है। हालांकि आपको हर मौसम में इसके ध्यान रखने की जरूरत है। यह पानी गर्म होने के बाद रेडिएटर से सकुलेट होता है और वहां पर ठंडा होकर वापस इंजन में जाता है। इस पूरे प्रोसेस का केवल एक ही काम होता है इंजन को ठंडा रखना। 
 
गर्मी के मौसम में आपकी कार के इंजन का तापमान बिना स्टार्ट किए भी काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में इंजन ऑइल की थिकनैस या गाढ़ापन कुछ कम हो जाता है। जब भी आप कार स्टार्ट करते हैं तो आपकी कार का फैन और रेडिएटर तेजी से काम करता है। 
 
साथ ही कूलेंट का सर्कुलेशन भी वॉटर पंप के जरिए दो गुना से ज्यादा होता है। यह कूलेंट और डिस्‍टिल वाटर का एक मिस्चर होता है। हालांकि एयर टाइट होने के कारण ये भाप बनकर नहीं उड़ता है लेकिन बार-बार उबल जाने के चलते कार में मौजूद कूलेंट जल्दी अपनी प्रॉपर्टी खत्म कर देता है। 
 
कूलेंट में कितनी हो पानी की मात्रा : कूलेंट और पानी का रेश्यो भी हमें पता होना चाहिए। गर्म प्रदेशों में कूलेंट और पानी का रेश्यो 50:50 का होता है। हालांकि ठंडे प्रदेशोंमें ये 70 प्रतिशत कूलेंट और 30 प्रतिशत पानी का रखा जाता है। इससे पानी तापमान कम होने पर जम न जाए। कार में कूलेंट कम होने या न होने की स्थिति में कार ओवरहीट हो सकती है और इंजन सीज हो सकता है। इसके चलते कार बंद हो जाएगी और आपको इसे सही करवाने में लाखों का खर्च भी आ सकता है।

फैन की भी करें जांच : समय-समय पर रेडिएटर में लगे फैन की नियमित जांच कराते रहे। अगर रेडिएटर का फैन ठीक से काम नहीं कर रहा है तो इसे फौरन ठीक करवाएं। गर्मी के मौसम इसकी खराब परफॉर्मेंस के चलते आपकी कार बंद हो सकती है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख