Hanuman Chalisa
✕

HMSI ने वापस मंगाईं 2 हजार CB300R मोटरसाइकल, जानिए क्‍या है कारण...

Updated: शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (01:21 IST)
नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने शुक्रवार को बताया कि उसने सीबी300आर मोटरसाइकल की लगभग 2 हजार इकाइयां वापस मंगाई हैं। इनके इंजन के दाहिने क्रैंककेस कवर में विनिर्माण संबंधी दोष पाया गया है। कंपनी द्वारा मंगाई गईं मोटरसाइकलें 2022 मॉडल की सीबी300आर हैं।

एचएमएसआई ने एक बयान में बताया कि कंपनी ने पाया कि इंजन के दाहिने क्रैंककेस कवर के विनिर्माण के दौरान गलत प्रक्रिया अपनाई गई। इससे इंजन की गर्मी से सीलिंग प्लग के खिसकने की आशंका है।

कंपनी ने बताया कि इससे सीलिंग प्लग निकल सकता है और इंजन का तेल छलक सकता है। इसके अलावा सबसे बुरी स्थिति में, मोटरसाइकल के गर्म पुर्जों पर तेल छलकने से आग लग सकती है। इसके टायरों के संपर्क में आने से फिसलन हो सकती है या इसके गर्म तापमान के कारण वाहन सवार को चोट लग सकती है।

कंपनी ने कहा, एहतियातन देशभर में 15 अप्रैल, 2023 से प्रभावित पुर्जे को बदलने का काम बिगविंग डीलरों के यहां किया जाएगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, चाहे वाहन की वारंटी खत्म हो गई हो या नहीं। कंपनी अपने बिगविंग डीलरों के माध्यम से ग्राहकों को फोन कॉल, ईमेल या संदेश भेजकर उन्हें वाहनों का निरीक्षण कराने के लिए सूचित करेगी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख