Daily Horoscope
✕

2 दिसंबर को Bounce उतारेगी अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर Infinity, 499 रुपए में बुकिंग

Updated: रविवार, 21 नवंबर 2021 (20:41 IST)
किराए पर इलेक्ट्रिक स्कूटर देने वाली स्टार्टअप बाउंस (Bounce) का पहला उपभोक्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर 'इन्फिनिटी' (Infinity) अगले महीने यानी 2 दिसंबर को घरेलू बाजार में उतारा जाएगा। इसकी डिलिवरी 2022 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।
 
बेंगलुरु से कारोबार का संचालन करने वाली कंपनी ने इससे पहले 22 मोटर्स का अधिग्रहण किया था। इसके तहत 22 मोटर्स के राजस्थान के भिवाड़ी संयंत्र का भी अधिग्रहण किया गया था। यह सौदा करीब 70 लाख डॉलर में हुआ था।
 
इसके अलावा कंपनी ने इसी महीने अपने ई-स्कूटर विनिर्माण और बैटरी अदला-बदली ढांचे में अगले 12 माह में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी।
 
बाउंस ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसका उपभोक्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर इन्फिनिटी 2 दिसंबर को घरेलू बाजार में पेश किया जाएगा और इसकी बुकिंग भी उसी दिन से शुरू हो जाएगी।
 
कंपनी के अनुसार इस स्कूटर की आपूर्ति हालांकि अगले वर्ष की शुरुआत से होगी। पूर्ण रूप से देश में विनिर्मित इस स्कूटर को 499 रुपए के अग्रिम भुगतान के साथ बुक किया जा सकता है।
 
बाउंस इन्फिनिटी स्कूटर में स्मार्ट और हटाने जाने योग्य लिथियम-आयन बैटरी होगी, जिसे ग्राहक अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार निकालकर कहीं भी चार्ज कर सकते हैं। कंपनी घरेलू बाजार की क्षमता को देखते हुए दक्षिण भारत में एक और संयंत्र स्थापित करने पर विचार कर रही है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Rules 2026 : गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, पीयूसी नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

अगला लेख